Railway Junior Engineer Vacancy 2025: रेलवे में जूनियर इंजीनियरिंग के 2569 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025

Railway Junior Engineer Vacancy 2025: रेलवे में जूनियर इंजीनियरिंग के 2569 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025

Railway Junior Engineer Vacancy 2025: रेलवे में जूनियर इंजीनियरिंग के 2569 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए सभी राज्य के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आरआरबी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरना होगा. रेलवे इंजीनियरिंग भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 31 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई है. साथ ही साथ आवेदन शुल्क जमा करने के लिए अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 तक रखा गया है.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Details

यह भर्ती जो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा इंजीनियरिंग के लिए 2569 पदों पर होने वाली है. इसमें जूनियर इंजीनियरिंग, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातु कर्म सहायक के पदों के लिए भी यह भर्ती होने वाली है. रेलवे जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती में आरआरबी जोन वाइज एवं कैटिगरी वाइज पदों की संख्या भी उपलब्ध करवा दी गई है.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Short Overview

भर्ती नाम Railway Junior Engineer Vacancy 2025
किसके द्वारा शुरू रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
अंतिम तिथि30 नवंबर 2025
Official Website Click

अगर आप ऐसी ही अन्य सरकारी नौकरी हर दिन खोज रहे हैं, तो आप हमारे जॉब हैडलाइन को भी पढ़ सकते हैं, आपको हमारी इस नौकरी वेबसाइट पर हर तरह की सरकारी नौकरियों की जानकारी सबसे पहले दी जाती है, इसलिए हमारे सोशल मीडिया ग्रुप से जरूर जुड़े.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Application Fees  

इस भर्ती के लिए अर्थात रेलवे जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती में सामान्य ,ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है और अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग ,एक्स सर्विसमैन, एबीसी, ट्रांसजेंडर ,माइनॉरिटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क कम करके अर्थात 250 रुपए रखे गए हैं और शुल्क का भुगतान सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

इसमें आपको यह भी बताया गया है कि जो सामान्य, ओबीसी ,ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी  सीबीटी की प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होंगे सिर्फ उन अभ्यार्थियों को ₹400 का रिफंड दिया जाएगा, परंतु जो आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी है उनको पूरे आवेदन शुल्क यानी 250  रुपए का रिफंड ही दिया जाएगा.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Age Limit

इस भर्ती में एक निश्चित आयु सीमा दी गई है यानी रेलवे जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती में जो आवेदक होंगे. उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी और अधिकतम आयु 33 वर्ष होगी. इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर किया जाएगा. इसके अलावा जो भी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी होंगे, उनके अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियम के अनुसार छूट दिया जाएगा.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Age Relaxation

इस भर्ती में कैटिगरी के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी जैसे नीचे इस प्रकार दिया हुआ है   –

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.
  • अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.
  • यदि कोई पूर्व सैनिक [ आयु से सेवा अधिक घटाने के बाद ] सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग में 3 वर्ष और ओबीसी में 6 वर्ष एवं एससी एवं एसटी में 8 वर्ष की छूट दी जाएगी.
  • यदि कोई अभ्यर्थी दिव्यांग है और सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग हो तो 10 वर्ष ओबीसी 13 वर्ष पर एससी / एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट दी जाएगी.
  • महिला उम्मीदवार  [ विधवा / तलाकशुदा/ न्यायिक रूप से पृथक या पुनर्विवाह नहीं हो ] तो इसमें सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 35 वर्ष ,ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी / एसटी के लिए 40 वर्ष तक की आयु निश्चित की गई है.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Qualification

रेलवे जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास इससे संबंधित डिग्री और डिप्लोमा भी होनी चाहिए और अभ्यर्थी के पास इस स्टैटिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Selection Process

इस रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उनके सीबीटी एक्जाम और प्रथम एवं द्वितीय दस्तावेज की सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर ही किया जाता है.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Exam Pattern  

परीक्षा प्रारूप के कई चरण है जिसमें

  • प्रथम चरण की सीबीटी एक्जाम केवल स्क्रीनिंग टाइप की होती है और फाइनल में मेरिट में इसके मार्क्स नहीं जुड़ेंगे.
  • इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट का समय दिया जाता है और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं.
  • इसमें प्रत्येक प्रश्नके लिए एक-एक अंक होते हैं और सभी प्रश्न ऑब्जेक्टि टाइप के होते हैं.
  • इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखा गया है इसमें एक तिहाई भाग नेगेटिव मार्किंग है.
  • द्वितीय चरण की  परीक्षा में भी सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं.
  • प्रथम चरण की परीक्षा में 15 गुना अभ्यर्थी को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया जाता है.
  • इस परीक्षा में  150 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक अंक मिलता है.
  • इस परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग ही रखी गई है.
  • इस परीक्षा में अभ्यर्थी को 120 मिनट का समय दिया जाता है और द्वितीय चरण सीबीटी में कंप्यूटर मॉनिटर पर वर्चुअल कैलकुलेटर भी उपलब्ध कराया गया है .

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अंक

इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाना होगा, जबकि ओबीसी एवं अनुसूचित जाति को 30% अंक लाने होंगे और अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25% अंक खिलते हैं, जो दिव्यांग अभ्यर्थी है. इनका पद रिक्त होने की स्थिति में उन्हें न्यूनतम प्रतिशत में दो अंक की छूट दी जाएगी.

Railway Junior Engineer Vacancy 2025 Application Process

  • रेलवे जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती का आवेदन करने के लिए इसके अधिकारी वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ पर जाए.
  • इसके बाद रेलवे जूनियर इंजीनियरिंग रिक्रूटमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ ले.
  • फिर अभ्यर्थी आवेदन के लिए ऑनलाइन की लिंक पर क्लिक करें.
  • अभ्यर्थी  को आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुरी करनी होगी.
  • इसके पश्चात अभ्यर्थी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं.
  • इस आवेदन फार्म में अभ्यर्थी को व्यक्तिगत शैक्षणिक योग्यता और अन्य पूछे गए सभी जानकारी को सही-सही भरना है और अपने सभी जरूरी दस्तावेज नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना है.
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करना है.
  • इस प्रकार आवेदन फार्म में भरे गए सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ने के बाद  फाइनल सबमिट कर देंगे और उसका प्रिंट आउट निकाल कर उसको सुरक्षित रख लेंगे. 

निष्कर्ष

यदि आपको Railway Junior Engineer Vacancy 2025 लेख नौकरी के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस नौकरी लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते है. 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top